फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Development works worth 15 crore to begin during Navratri; roads and drains to be constructed in over 100 neighborhoods

Hapur News: नवरात्र में शुरू होंगे 15 करोड़ के विकास कार्य, 100 से ज्यादा मोहल्लों में बनेंगी सड़कें और नालियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Development works worth 15 crore to begin during Navratri; roads and drains to be constructed in over 100 neighborhoods
हापुड़। शहर के 100 से अधिक मोहल्लों में नवरात्र के दौरान करीब 15 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से विभिन्न स्थानों पर सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इससे लंबे समय से सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से विकास कार्यों के लिए करीब डेढ़ महीने पहले टेंडर जारी किए गए थे। अब इन टेंडरों की तकनीकी बिड भी खोल दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कार्यों के लिए ठेकेदारों का चयन चल रहा है। आगामी दस दिनों में दस्तावेज की जांच आदि के बाद नवरात्र में निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग, अवस्थापना निधि और राज्य वित्त से मिली धनराशि का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग मोहल्लों में जरूरत के आधार पर सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ जलनिकासी की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पालिका के ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पालिका स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्यों को नवरात्र में शुरू कराया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों में कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को काफी समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।


इन मोहल्लों में कराए जाएंगे कार्य
आदर्शनगर काॅलोनी, मोहल्ला लज्जापुरी, मोहल्ला गिरधरपुरा, मोहल्ला शिवनगर, मोहल्ला प्रहलादनगर, मोहल्ला गणेशपुरा, मोहल्ला नवीकरीम, मोहल्ला शिवगढ़ी, चंद्रलोक कालोनी, मोहल्ला राजीव विहार, मोहल्ला रघुवीर गंज, मोहल्ला फूलगढ़ी व कोटला, मोहल्ला चमरी, मोहल्ला कोठीगेट अहाता, मोहल्ला गांधी विहार में काम होगा। इसके अलावा मोहल्ला कोटला मेवतियान, मोहल्ला सूरजगंज, मोहल्ला अलीनगर, मोहल्ला तगासराय, सर्वोदय कालोनी राजीव इन्कलेव, मोहल्ला बुर्ज, मोहल्ला सराय बरासत, देवलोक कालोनी, मेहल्ला श्रीनगर, मोहल्ला ब्रहमनान बहरायी चौक, मोहल्ला शक्तिनगर, बुलंदशहर रोड आवास विकास कॉलोनी, मोहल्ला मजीदपुरा, गोल मार्केट, आलोक कॉलोनी, मोहल्ला लज्जापुरी, गढ़ गेट पुलिस चौकी से लेकर गूली तक, मोहल्ला प्रेमपुरा आदि में नाली व सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed