फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of theft nabbed; cash, jewelry, and a weapon recovered

Hapur News: चोरी के आरोपी को दबोचा, नकदी, गहने व असलहा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft nabbed; cash, jewelry, and a weapon recovered
बाबूगढ़ पुलिस ने पकड़ा चोरी करने वाला आरोपी। स्रोत: पुलिस
बाबूगढ़। थाना पुलिस ने करीब 50 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी, गहने और अवैध असलहा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी। एक शातिर चोर एनएच-09 स्थित फतेहपुर कुचेसर चौपला के पास खड़ा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। चोर की पहचान आसिफ निवासी मोहल्ला निवाजीपुरा सिकंदरगेट हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आसिफ के पास से 2230 रुपये की नकदी, गहने और तमंचा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आसिफ ने बताया कि उसने 4 अगस्त को चोरी की थी।
विज्ञापन

आसिफ ने अपने साथी अनस निवासी मोहल्ला मोती कॉलोनी हापुड़ के साथ मिलकर चोरी की थी। उन्होंने शाहपुर जट्ट कुसेचर रोड चौपला स्थित नंदकिशोर शर्मा के मकान से 15 हजार रुपये और गहने चुराए थे। आसिफ के हिस्से में 7500 रुपये, चांदी की सैंपल और सोने की लौंग आई थी। उसके बाकी रुपये खानपान में खर्च हो गए थे। फरार साथी अनस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed