फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The road connecting Hapur and Greater Noida is in bad condition

Hapur News: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The road connecting Hapur and Greater Noida is in bad condition
क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। हापुड़-ग्रेटर नोएडा को जोडऩे वाला 1200 मीटर मार्ग जर्जर हो चुका है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन प्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नहीं देते।

ऊंचा अमीरपुर रजवाहे से लेकर एनटीपीसी मोड़ तक सडक़ पर गड्ढे हादसो को आमंत्रण देते हैं। हादसों से बचने के प्रयास में वाहनों की भिड़ंत में रोज़ वाहन चालक के अलावा राहगीर तक चोटिल हो जातें हैं। बारिश के बाद सडक़ में हुए गहरे गड्ढे और सडक़ की उखड़ी हुई बजरी चारों ओर फैल जाने से आवागमन इस कदर बाधित होता है कि एक किलोमीटर का सफर दर्दनाक साबित होता है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहनों के चालक गड्ढों को बचाने के प्रयास में पास से गुजरने वाले वाहनों को हादसों का शिकार बना देते हैं। ग्रामीण ब्रजराज सिंह कहते हैं कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऊंचा अमीरपुर गांव के पास का यह मार्ग जनप्रतिनिधियों को नहीं दिखता, तभी तो इसका निर्माण नहीं होता। ग्रामीणों ने सडक़ का निर्माण कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed