फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The pond in village Lukhrada will be renovated with a cost of Rs 20 lakh

Hapur News: गांव लुखराड़ा में 20 लाख रुपये से होगा तालाब का जीर्णोद्धार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
The pond in village Lukhrada will be renovated with a cost of Rs 20 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गांव लुखराड़ा में बदहाल तालाब के कारण परेशानी झेल रहे ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। सीएसआर (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड से तालाब का जल्द ही जीणोद्धार कराया जाएगा, इसमें करीब 20 लाख रुपये की लागत लगेगी। तालाब के चारों तरफ पेड़ पौधे भी लगेंगे।

गांव लुखराड़ा स्थित तालाब की हालत पिछले काफी समय से बदहाल है। तालाब ओवरफ्लो रहने के कारण ग्राीमणों को गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। तालाब में दलदल की स्थिति होने के कारण मवेशी में इसमें फंसकर अपनी जान गवां चुके हैं। इस संबंध में ग्राीमणों द्वारा अनेक बार प्रशासन से भी समाधान की गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने इस तालाब का जीर्णोद्वार कराने का निर्णय लिया है। तालाब की सफाई कर पहले इसकी खुदाई कराई जाएगी, इसके बाद पानी भरा जाएगा। इसके साथ ही तालाब के चारों तरफ फैसिंग कराकर पौधरोपण होगा, जिससे मवेशी भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौंडमैन के नाम से प्रसिद्व रामवीर तंवर ने बताया कि गांव में करीब 25 बीघा भूमि में तालाब बना हुआ है, जो बदहाल अवस्था में है। कई बार शिकायत के बाद अब सीएसआर फंड से तालाब के जीर्णोद्वार का निर्णय लिया गया है, इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी और गंदगी भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed