{"_id":"69a5c8ba0531d6e28c04b98f","slug":"the-aroma-of-gujiya-filled-the-market-the-colors-of-holi-added-to-the-gaiety-hapur-news-c-306-1-gha1004-120624-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गुजिया की खुशबू से महके बाजार, होली के रंगों ने बढ़ाई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गुजिया की खुशबू से महके बाजार, होली के रंगों ने बढ़ाई रौनक
विज्ञापन
गढ़ नगर में सजी रंगों की दुकान। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। होली पर्व को लेकर गढ़, ब्रजघाट और सिंभावली क्षेत्र के बाजार पूरी तरह रंगीन और गुलजार नजर आ रहे हैं। चार मार्च को मनाए जाने वाले दुल्हेंडी पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से देर शाम तक लोग परिवार समेत खरीदारी करने पहुंच रहे हैं, जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
नगर के मुख्य बाजार, चौपला, सब्जी मंडी और आसपास की दुकानों पर गुजिया, मठरी, पापड़ और अन्य पारंपरिक पकवान बनाने की सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। मिठाई की दुकानों पर भी विशेष रूप से गुजिया तैयार की जा रही हैं, जिसकी खुशबू से पूरा बाजार महक उठा है। महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुटी हुई हैं और घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाने के लिए आवश्यक सामान खरीद रही हैं।
इसके अलावा रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारी, बच्चों की रंग-बिरंगी टोपी और होली से जुड़े सजावटी सामान की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। बच्चों और युवाओं में रंग-बिरंगी पिचकारियों और आकर्षक डिजाइन वाले गुलाल की विशेष मांग बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है, जिससे व्यापार में भी तेजी आई है। लोग आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ रंगों के इस पर्व को मनाने की तैयारियों में जुटे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में त्योहार की उमंग साफ महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
-- लगातार गश्त कर रही पुलिस
एसपी ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर सभी थाना प्रभारी टीम के साथ होली पर्व को लेकर गष्त करने में जुटे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। सोमवार को एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ स्तुति सिंह, इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट, इंस्पेक्टर सिंभावली सुरेश कुमार, बहादुरगढ़ पुलिस ने गश्त की। अधिकारियों ने दुल्हेंडी पर्व पर हुडदंग करने वालों को चेताया और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।