{"_id":"6ad7aac79fb7e1a1a00bb189","slug":"temporary-bridges-to-be-built-to-connect-sectors-at-the-kartik-purnima-fair-hapur-news-c-306-1-gha1001-124408-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेला में सेक्टरों को जोड़ने के लिए बनेंगे अस्थायी पुल, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेला में सेक्टरों को जोड़ने के लिए बनेंगे अस्थायी पुल, तैयारी शुरू
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र के रेतीले मैदान में आवागमन सुगम बनाने के लिए अस्थायी पुलों का निर्माण कराया जाएगा। मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में आने-जाने के लिए श्रद्धालु इन पुलों से आवागमन करेंगे। समय से कार्य पूरा कराने के लिए जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों ने मेला स्थल पर डेरा डाल दिया है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा खादर क्षेत्र में एक सप्ताह से भी अधिक समय तक लगने वाले मेले में एक माह से भी कम समय बचा है। जिला पंचायत, प्रशासनिक स्तर से मेला आयोजन से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं लेकिन अभी भी मेला क्षेत्र में खड़ी सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल अस्थायी निर्माण कार्यों में बाधा बन रही है।
जिला पंचायत के अवर अभियंता आदेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों तक पहुंचने के लिए गंगा की मुख्य धारा से कटने वाली छोटी जलधाराओं पर अस्थायी पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब एक दर्जन स्थानों पर इन पुलों को बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
मेला आयोजन से जुड़ी तैयारियां चल रही हैं। मेला क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल को काटने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जैसे-जैसे जगह खाली हो रही है, काम आगे बढ़ाया जा रहा है। - अशोक सैनी, एसडीएम