फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   International wrestlers showcased their techniques at the Mahatma Gangadas wrestling tournament (dangal).

Hapur News: महात्मा गंगादास दंगल में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
International wrestlers showcased their techniques at the Mahatma Gangadas wrestling tournament (dangal).
​कुचेसर चौपला पर कुश्ती लड़ती महिला पहलवान। स्रोत समिति
हापुड़। कुचेसर रोड चौपला पर महात्मा गंगादास की स्मृति में आयोजित 54वें विशाल दंगल के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। महिला और पुरुष वर्ग में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित करने के लिए शानदार दांव-पेच लगाए।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में छत्रसाल अखाड़े के अनिरुद्ध ने दिल्ली के हनुमान अखाड़े के सक्षम को हराया। सोनू अखाड़े के हरदीप ने अनिल भान अखाड़े के छोटू पहलवान को चित कर जीत हासिल की। बागपत के मयंक तोमर ने काजीपुर के निशांत गुर्जर को पटकनी दी। वहीं, ओलंपियन पुष्पेंद्र ने दिल्ली के हनुमान अखाड़े के पुनीत को मात देकर कुश्ती अपने नाम की।
विज्ञापन

दंगल में विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे पहलवानों के बीच मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से पहलवानों को अपनी प्रतिभा और कुश्ती कौशल दिखाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री केपी मलिक, जिला सहकारी बैंक गाजियाबाद के अध्यक्ष कृष्णवीर चौधरी, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, वर्ल्ड कप बॉक्सिंग 2025 की गोल्ड मेडलिस्ट नूपुर श्योरान और रविंद्र चौधरी शामिल हुए।
अतिथियों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और कुश्ती प्रतियोगिता को भारतीय परंपरा एवं खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस मौके पर दंगल के संयोजक पवनवीर सिंह, रिंकू चौधरी, मुकेश त्यागी, राहुल यादव, मनोज प्रधान, मंजू तेवतिया मौजूद रहे।


ओलंपियन काजल ने कल्पना को चटाई धूल
महिला वर्ग के मुकाबलों में ओलंपियन रितिक हुड्डा ने सोनीपत के कुलदीप अखाड़े की कुमकुम को हराकर जीत दर्ज की। ओलंपियन काजल ने हरियाणा के जींद की कल्पना को पराजित किया। गरिमा ने लविश को मात दी, जबकि महादेव अकादमी की प्रियंका ने रोहतक की मुस्कान को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। महिला पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed