फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   temperature goes to six degree

Hapur News: छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, ठिठुरन बरकरार

Thu, 19 Dec 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 19 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
temperature goes to six degree
हापुड़। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठिठुरन बरकरार रही। सुबह कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। पिछले कई दिनों से रात में सर्दी का असर अधिक है। न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री तक पहुंच गया और सर्द हवाएं भी लोगों को परेशान कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे के बाद मौसम साफ हुआ तो सूरज के भी दर्शन हो गए।
विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री पहुंच गया। लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहा, मौसम ठंडा होने से दो पहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिनभर धूप खिली रही और लोगों को सर्दी से राहत महसूस हुई। लेकिन शाम ढलते ही फिर से सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हवा की सेहत में सुधार
सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचांक (एक्यूआई) की स्थिति खराब रही और एक्यूआई 290 दर्ज किया गया। इसके बाद धूप खिलने और हवाओं के चलने से हवा की सेहत में सुधार देखने को मिला। शाम को एक्यूआई गिरकर 240 अंक तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तापमान स्थिर रहने का अनुमान है, लेकिन हवाओं की रफ्तार बढ़ने से ठिठुरन भी बढ़ेगी। इसके साथ ही कोहरा और पाला का प्रभाव फसलों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed