{"_id":"66ad0006b875a8f1b804649a","slug":"student-died-from-current-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113340-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चारा लेने गए छात्र की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चारा लेने गए छात्र की करंट लगने से मौत
Fri, 02 Aug 2024 09:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 02 Aug 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में पशुओं के लिए चारा लेने गए कक्षा 11 के छात्र अंकुर (17) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव निवासी हरेंद्र का पुत्र अंकुल गांव सिखेड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। शिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार की सुबह वह साइकिल से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर गया था। जैसे ही उसने अपनी साइकिल खेत पर स्थित एक ट्यूबवैल के पास खड़ी की तो उसे करंट लग गया। आशंका है कि पानी पीने के दौरान उसे करंट लगा होगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यहां से गुजर रहे किसानों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।