फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sp suspend traffic inspector

Hapur News: एसपी ने यातायात प्रभारी को किया लाइन हाजिर

Fri, 04 Aug 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 04 Aug 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
sp suspend traffic inspector
हापुड़। छिजारसी टोल प्लाजा पर यातायात कर्मियों द्वारा हाईवे पर वाहन चालकों से अवैध उगाही का वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी अभिषेक वर्मा ने यातायात प्रभारी छवि राम को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन

वीडियो में कुछ यातायात पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रोककर बात कर रहे हैं। बताया जाता है कि यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक छविराम भी इस दौरान मौजूद दिख थे। हालांकि रात का वीडियो होने के कारण इनकी पहचान सही ढंग से नहीं हो रही है। किसी ने मामले का वीडियो बनाकर ट्वीटर, फेसबुक व व्हाट्सएप के जरिए वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यातायात प्रभारी छविराम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र द्वारा जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




















पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव बिगास के अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को वह कस्बा छावनी स्थित पेट्रोल पंप से केन में डीजल लेकर घर लौट रहा था। पशुओं की दवाई लेने के लिए वह गांव बछलौता स्थित एक मेडिकल स्टोर पर रुक गया। इसकी बीच बछलौता के चीनू व गोलू वहां आ गए और पीडि़त के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध पर आरोपितों ने ताल-घूसों से पीडि़त को बेरहमी से पीटा। मारपीट में पीडि़त घायल हो गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी पर स्वजन मौके पर पहुंचे और पीडि़त को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़त थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जिला गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र के प्रताप विहार के गोपाल ने बताया कि दो अगस्त तडक़े को उसके पिता मगन व माता सत्ता(सती) मोपेड पर सवार होकर गांगा स्नान के लिए ब्रजघाट जा रहे थे। करीब साढ़े पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड तिराहा के पास पहुंचने पर ईको कार के अज्ञात चालक ने मोपेड को टक्कर मार दी थी। हादसे में माता पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माता-पिता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गाजियाबाद के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पीडि़त ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार के अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



--



पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव जरोठी रोड स्थित नव दुर्गा कालोनी नानक चंद ने बताया कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक आफ इंडिया में उसका खाता है। साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 4900 रुपये निकाल लिए। दिलचस्प बात यह है कि बैंक पासबुक व एटीएम पीडि़ता के पास है। उसके पास न अज्ञात नंबर से किसी का काल आया न ही किसी को उसने बैंक संबंधी जानकारी दी। मोबाइल पर न ओटीपी आया और न ही किसी अज्ञात लिंक को उसने खोला। बावजूद उसके खाते से रुपये निकाल लिए गए।

मामले की जानकारी पर उन्होंने बैंक अधिकारियों को सूचना देकर खाता सीज कराया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच साइबर सेल की टीम को सौंपी गई है। आरोपितों के बारे में जानकारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



---



पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि बाबूगढ़ के गांव उपैड़ा स्थित बैंक में वह शाखा प्रबंधक हैं। शाखा में गांव उपैड़ा का सुमेश कुमार क्लर्क है। पिछले माह से वह बिना अनुमति के अवकाश पर अपने घर पर ही रह रहा है। सुमेश ने उन्हें वाट्सएप पर मैसेज भेजा। मैसेज में नौकरी से त्याग पत्र से देने की बात लिखी। काफी समझाने के बाद भी वह नौकरी पर वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने बैंक की गाइडलाइन के अनुसार पत्र भेजा गया। पत्र में नौकरी पर आने की बात लिखी। इतना ही नहीं नौकरी पर न आने पर सैलरी कटौती करने की बात भी लिखी गई।

बृहस्पतिवार को सुमेश ने उन्हें फोन किया और गाली -गलौज करते हुए अभद्रता करने लगा। आरोपित ने धमकी दी कि वह उनकी व उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर देगा। ऐसे में वह काफी भयभीत है। उन्होंने मामले की शिकायत थाने में करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।



---



पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मीनाक्षी रोड के सचिन भारती ने बताया कि उसने अपना फ्लिपकार्ट पर खाता खोला हुआ है। साइबर ठगों ने उसकी फ्लिपकार्ट की आईडी हैक कर ली। इसके बाद आरोपितों ने उसके खाते से 18659 रुपये साफ कर दिए। मामले की जानकारी उसे बिल मिलने पर हुई। जिसके बाद उसने फ्लिपकार्ट ग्राहक सेवा केंद्र पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। बैंक अधिकारियों को सूचना देकर खाता सीज कराया। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच साइबर सेल की टीम को सौंपी गई है। आरोपितों के बारे में जानकारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

----



पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी के श्याम शर्मा ने बताया कि हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हिमायूंपुर में उसका पैत्रक मकान है। मकान उसकी माता ज्ञानवती देवी के नाम है। बृहस्पतिवार को वह मकान का जीर्णोंद्वार करने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसका चाचा मूलचंद, चचेरा भाई मिक्कू उर्फ उमेश व दो अज्ञात लोग लाठी-डंडों व तमंचों से लैस होकर वहां आ गए। आरोपितों ने गाली गलौज कर पीडि़त के साथ अभद्रता कर दी। विरोध पर आरोपितों ने पीडि़त पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली पीडि़त को नहीं लगी।

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामले में पीडि़त ने थाने में तहरीर दी। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




---



पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव उपैड़ा की शिवानी ने बुधवार को वह स्वजन के साथ अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान गांव का नेत्रपाल उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपित ने गाली- गलौज कर दी। आरोपित ने महिला, उसके पति व बच्चों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीडि़त व उसके स्वजन सहमे हुए हैं। मामले में पीडि़ता ने थाने में तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed