{"_id":"679cf776cd6348574908b4ce","slug":"scooty-rider-died-in-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-112405-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
Fri, 31 Jan 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी मुकेश गोयल उर्फ मूले (करीब 50 साल) की शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मुकेश की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मुकेश गोयल काफी समय से गाजियाबाद में रहकर निजी कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे स्कूटी से काम पर जा रहे थे। गाजियाबाद में ही उनकी स्कूटी की टक्कर बस से हो गई। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले दस्तावेज और कंपनी के कार्ड के आधार पर शिनाख्त के बाद गाजियाबाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मुकेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों शोक की लहर दौड़ गई, जो तुरंत ही गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।