फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape with a lady in hotel

Hapur News: अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

Tue, 30 Apr 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
rape with a lady in hotel
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव में युवक ने अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने एक महिला को गांव के बाहर बुलाया और 70 हजार रुपये तथा गहने हड़प लिए। इसके बाद आरोपी ने गांव उपैड़ा स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक नामजद व अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2016 में उसके मायके के रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस समय वह नाबालिग थी। इस पर उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया थी। इसके बाद से ही आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने महिला के पति, बच्चों व मायके पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


20 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपी ने वीडियो डिलीट करने की एवज में 70 हजार रुपये और गहने लेकर उसको गांव के बाहर बुलाया। इस दौरान आरोपी ने उससे रुपये व गहने लेकर अपने एक अन्य साथी को दे दिए। वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उसे गांव उपैड़ा स्थित एक होटल में ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच होटल में पुलिस आ गई। लेकिन आरोपी की धमकी से भयभीत पीड़िता ने पुलिस को कुछ नहीं बताया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद व अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed