{"_id":"68b9c9a72799d8174709bb31","slug":"police-arrest-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-117186-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस से मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस से मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल
Thu, 04 Sep 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार की देर शाम गांव पलवाडा-नानई के जंगल में बहादुरगढ़ पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोकशी का एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा, बाइक, पशु कटान के औजार और जिंदा गोवंश बरामद हुआ है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि देर शाम पुलिस टीम क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गांव पलवाडा-नानई के जंगल में गन्ने के खेत से गाय के रंभाने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। पुलिसकर्मी खेत के अंदर घुस गए। जहां तीन युवक निराश्रित गोवंश का कटान करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। वहीं, तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत उसके दूसरे साथी को पकड़ लिया। उनका तीसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम महताब निवासी गांव वैठ थाना सिंभावली बताया है। वहीं, दूसरे युवक ने अपना नाम जैद बताया है। उनका फरार साथी इकरार है। पुलिसकर्मियों ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने चार दिन पहले भी क्षेत्र के जंगल में गोवंश का कटान कर अवशेष खेत में फेंक दिए थे। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज है। फरार इकरार की तलाश के लिए जंगल में कांबिंग की जा रही है।