Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Food Department raids Datiana in Hapur; seven quintals of paneer destroyed

हापुड़: दतियाना में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावट पर सात क्विंटल पनीर नष्ट कराया

Sun, 29 Nov 2026 10:55 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 29 Nov 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
Food Department raids Datiana in Hapur; seven quintals of paneer destroyed
खाद्य विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग  की टीम ने शनिवार देर रात सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना में पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की। मौके पर करीब सात क्विंटल पनीर मिला। टीम ने मिलावट के संदेह और अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण किए जाने के चलते पनीर को नष्ट करा दिया। नष्ट कराए गए पनीर की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही निर्माण इकाई को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


विभाग की आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर  सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने रात में दतियाना स्थित एक पनीर निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में करीब सात क्विंटल निर्मित पनीर पाया गया। टीम ने पनीर का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। इसके अलावा मौके पर इस्तेमाल किए जा रहे रिफाइंड का भी एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाया गया। साथ ही उसमें मिलावट होने का भी संदेह जताया गया। इस पर टीम ने नमूने लेने के बाद पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। विभागीय अधिकारियों ने निर्माण इकाई को बंद करा दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed