फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   normal delivery

Hapur News: बच्चों की गर्दन पर लिपटी थी अवरनाल, फिर भी कर दिया सामान्य प्रसव

Fri, 20 Jun 2025 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 20 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
normal delivery
हापुड़। सिखैड़ा पीएचसी में जन्म के कुछ घंटों बाद ही दो नवजातों की मौत के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। दोनों ही बच्चों की गर्दन पर अवरनाल लिपटी थी, फिर भी गर्भवतियों का सामान्य प्रसव कराया गया। जबकि, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद ऐसे बच्चों का जन्म सिजेरियन प्रसव से होना था। सीएमओ ने इस मामले में सीएचसी अधीक्षक समेत तीन को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शकरपुर की प्रीति और कुचेसर चौपला की प्रियंका का सामान्य प्रसव सिखैड़ा पीएचसी में कराया गया था। सीएमओ द्वारा पूछताछ में स्टाफ नर्सों ने बताया कि दोनों ही बच्चों की गर्दन में अवरनाल अटकी थी। इस अवस्था में ही उनका जन्म हुआ था। इस पर सीएमओ ने पूछा है कि प्रसव कराने से पहले अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट क्यों नहीं देखी गई। यदि रिपोर्ट देखी गई है तो फिर ऐसी अवस्था में गर्भवतियों को सिजेरियन प्रसव के लिए क्यों रेफर नहीं किया गया।
विज्ञापन


कुल मिलाकर मामला दो नवजात बच्चों की मौत से जुड़ा है, शासन तक यह मामला पहुंच गया है। इस कारण अधिकारी पूरे प्रकरण पर गंभीरता बरत रहे हैं। सीएमओ द्वारा अस्पताल के अधीक्षक डॉ अमित, स्टाफ नर्स शहाना, शालिनी को नोटिस दिया है। शनिवार को इन लोगों से जवाब मांगा गया है। गांव में जाकर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
दो नवजातों की मौत के मामले में गहनता से जांच कराई जा रही है। अधीक्षक समेत स्टाफ नर्सों को नोटिस दिया गया है। प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed