फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   no special train for kanvar yatra

Hapur News: कांवड़ यात्रा के लिए नहीं मिली स्पेशल ट्रेन

Sat, 08 Jul 2023 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 08 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
no special train for kanvar yatra
हापुड़। कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं और अन्य जिलों और राज्यों से ब्रजघाट भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन रेलवे द्वारा कोई मेला स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई है और न ही किसी अन्य ट्रेन का ठहराव मिला है।
विज्ञापन


हापुड़ व आसपास के गांवों से भारी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। अन्य जिलों के लोग भी ब्रजघाट गंगाजल लेने के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही भीड़ बढ़ने लगी है।लेकिन हापुड़, ब्रजघाट मार्ग पर एक भी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं शुरू हो सका है और न ही अन्य ट्रेन का ठहराव दिया गया है। ऐसे में कावंड़िये हरिद्वार को रात्रि में जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस में खचाखच भरकर परेशानियों का सामना करते हुए जा रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं ने एक कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने व अन्य ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि मुख्यालय से अभी किसी कांवड़ स्पेशल मेला ट्रेन के संचालन की सूचना नहीं है। ब्रजघाट में ट्रेनों के ठहराव का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन




डीआरएम ने की बैठक-

डीआरएम अजय कुमार नंदन शनिवार को अंडरपास मामले में हापुड़ पहुंचे थे। वापस जाते समय उन्होंने स्टेशन पर निरीक्षण किया और लोको पायलट के परिजनों के साथ बैठक की और ड्यूटी से वापस लौटने के बाद घरों के कार्य में व्यस्त न होकर नींद और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed