फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MLA met CM for court land

Hapur News: कचहरी की जमीन के लिए सीएम से मिले विधायक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
MLA met CM for court land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिला न्यायालय की जमीन पर जल्द से जल्द निर्णय लेने और धनराशि निर्गत करने को लेकर बुधवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने सीएम के समक्ष शहर की अन्य समस्याओं को भी रखा। सीएम से विधायक को समस्या के समादान का ठोस आश्वासन दिया।
विधायक ने सीएम के समक्ष जिला न्यायालय भवन न होने की समस्या को रखा। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय की जमीन को लेकर पिछले काफी दिनों से जगह तलाशी जा रही है। लेकिन बजट के अभाव में सही जमीन का निर्णय नहीं तक नहीं हो पाया है। जिससे जिला न्यायालय भवन निर्माण का रास्ता साफ हो सके। मुख्यमंत्री ने जल्द ही बजट जारी करने और खुद आकर शिलान्यास करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा सीएम के समक्ष धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की समस्या भी रखी। उन्होंने कहा कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अधिकतर हापुड़ के कारोबारियों की फैक्टरियां हैं लेकिन, यह क्षेत्र हापुड़ से सटा होने के बावजूद मेरठ जिले में आता है। जिसके कारण इस क्षेत्र के उद्यमियों को अपनी समस्याओं के लिए मेरठ के अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र को हापुड़ जिले की सीमा में जोड़ा जाए ताकि, उद्यमियों की समस्याओं का समाधान हो सके। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed