{"_id":"6a8f204d0a08986d63095c47","slug":"lintel-under-construction-collapses-hapur-news-c-135-1-hpr1001-147302-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: निर्माणाधीन लिंटर भरभराकर गिरा, दबने से छह लोग घायल, तीन किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: निर्माणाधीन लिंटर भरभराकर गिरा, दबने से छह लोग घायल, तीन किए गए रेफर
विज्ञापन
गांव नंगला बड़ में मकान का लिंटर गिरने के बाद एकत्र हुए ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नंगलाबड़ यासीन के मकान में बुधवार सुबह करीब 10 बजे दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद छह लोग मलबे में दब गए।
लिंटर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए शबनम, हीना और राजमिस्त्री फिरोज को मेरठ रेफर किया गया।
मजदूर यासीन ने बताया कि उनका एक मंजिल का मकान पहले से बना हुआ था। दूसरी मंजिल पर गाटर-पटिया डालकर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। बुधवार को अचानक निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। वहीं, तीन अन्य घायलों में यासीन, अरमान व अलतमश का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
दस मिनट तक मलबे में फंसी रही हीना
मलबे में दबे लोगों में हीना को निकालने के लिए ग्रामीणों ने हाथों से मलबा हटाया। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इसके बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। मौके पर जुटे लोगों ने अन्य घायलों को भी संभाला। ग्रामीणों की मेहनत के चलते ही घायलों को समय रहते मलबे से बाहर निकाल लिया गया।
दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने की तैयारी थी, तभी अचानक से गाटर पटिया और पिलर गिर गए। जिस पर खड़े परिवार के कुछ लोग भी हादसे की चपेट में आ गए। मौके पर पर निरीक्षण किया, जिनमें तीन घायलों को मेरठ अस्पताल रेफर कराया है, मौके पर जांच की जा रही है। हर संभव मदद कराने का प्रयास किया जा रहा है। तीन लोगों का स्थानीय अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। - श्रीराम यादव, एसडीएम