फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth dies under suspicious circumstances; body found hanging.

Hapur News: संदिग्ध दशा में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; body found hanging.
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट स्थित राधा बल्लभ सूरदास आश्रम में बुधवार सुबह एक कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गढ़ नगर के अहाता बस्तीराम निवासी सुमित (24) पुत्र अतर सिंह ब्रजघाट में पिछले कुछ दिनों से आश्रम में पुताई का कार्य कर रहा था। मंगलवार देर शाम काम पूरा होने में देरी होने के कारण सुमित आश्रम परिसर में ही रुक गया और एक कमरे में सो गया। बुधवार सुबह काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर लोगों ने देखा तो वह संदिग्ध दशा में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आश्रम परिसर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर ब्रजघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ राहुल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed