फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seventh accused in the Gaurav Tyagi murder case surrenders at Ghaziabad court

Hapur News: गौरव त्यागी हत्याकांड के सातवें आरोपी का गाजियाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Seventh accused in the Gaurav Tyagi murder case surrenders at Ghaziabad court
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के ददायरा चौराहे से धनौरा जाने वाले रास्ते पर 18 अगस्त की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुए गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी हत्याकांड में शामिल सातवें आरोपी अनुज उर्फ गोल्डी ने गाजियाबाद स्थित एक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले थाना देहात पुलिस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी फतेह सिंह ने थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 18 अगस्त की सुबह वह व उनके इकलौते पुत्र गौरव त्यागी बाइक से मुकदमे में गवाही देने कचहरी जा रहे थे। ददायरा चौराहे से धनौरा जाने वाले रास्ते पर पहुंचने पर कार सवार गांव के ही अमित, प्रदीप, कुलदीप, जसवंत व अनुज उर्फ गोल्डी पहुंचे और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दोनों बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद अमित व प्रदीप ने हाथों में हथौड़ा व कुलदीप, जसवंत व अनुज ने सरिया से जान से मारने के इरादे से उनके पुत्र गौरव पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक दिन बाद जगवीर व जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जाते समय आरोपी अमित व कुलदीप को कचहरी गेट से गिरफ्तार कर लिया। इसी दिन रात में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी प्रदीप को भी घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी प्रदीप पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ था। दो दिन पहले पुलिस ने हत्याकांड में शामिल छठे आरोपी जसवंत को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को हत्याकांड में शामिल सातवें आरोपी अनुज उर्फ गोल्डी ने गाजियाबाद स्थित एक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध करने की तैयारी कर रही है।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में सातवें आरोपी अनुज उर्फ गोल्डी ने गाजियाबाद स्थित एक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।आरोपियों ने एक गैंग बनाकर गौरव त्यागी हत्याकांड को अंजाम दिया था। ऐसी स्थिति में सभी आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध करने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed