फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accusation of pointing a gun at elderly parents and threatening them over property

Hapur News: बुजुर्ग माता-पिता पर ताना तमंचा, संपत्ति के लिए धमकाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accusation of pointing a gun at elderly parents and threatening them over property
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी वदन सिंह ने अपने दो पुत्र व एक पोते पर तमंचा तानकर उन्हें व उनकी पत्नी को पैतृक संपत्ति के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो पुत्रों व पोते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वदन सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी जिला बुलंदशहर के गांव आकापुर टियाला में भूमि स्थित है। आरोप है कि उनके पुत्र सोनू उर्फ संदीप व मोनू उर्फ मनोज सादे कागज पर एक वसीयत लिखवाकर उन्हें व उनकी पत्नी को घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए आरोपियों ने न्यायालय में एक वाद अपने दादा के खिलाफ भी दायर कर रखा है।
विज्ञापन

30 जुलाई 2026 को वह व उनकी पत्नी सुमन स्याना तहसील में तारीख लगाने गए थे। तहसील से बाहर निकलने पर आरोपियों ने उनके व उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने घर तक उनका पीछा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचकर उन्होंने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने समझौता करने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि थाने से घर लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक कर उनपर व उनकी पत्नी पर तमंचा तान दिया।

इसके बाद आरोपियों ने पैतृक संपत्ति उनके नाम करने की उन्हें धमकी दी। ऐसा न करने पर आरोपियों ने उन्हें घर में जिंदा जलाकर मारने की भी धमकी दी है। इस पर उन्होंने अपने आपको व अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर लिया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बुजुर्ग पिता की तहरीर पर दो पुत्रों व पोते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed