फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   In-laws accused of dowry harassment

Hapur News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of dowry harassment
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। आरोपी दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख की नकदी की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। महिला का आरोप है कि जेठ ने कई बार उसे अपने कमरे में खींचने की भी कोशिश की। इस बारे में शिकायत करने पर सास, ननद, ननदोई व अन्य लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। मंगलवार को आरोपियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया और उसके पति का दूसरा निकाह कराने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed