फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda take action in garh

Hapur News: गढ़ में नौ अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
hpda take action in garh
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लॉटिंग करने पर बृहस्पतिवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने नौ अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन


एचपीडीए के प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता ने अपनी टीम और गढ़ कोतवाली पुलिस के साथ शेरा कृष्णा वाली मढ़ैया में खालिद की 10 हजार वर्ग मीटर, जमींदारान मोहल्ला में अफसार अली की 10 हजार वर्ग मीटर, अल्लाबख्शपुर में मोहम्मद रहीम की 7 हजार, मेरठ रोड पर नहर वाली कॉलोनी के पास सुरेंद्र, शीतल और अरुण की 65 सौ, अल्लाबख्शपुर रोड पर कुंवर सिंह, चेतराम, जय, प्रदीप सिंह की 6 हजार, मेरठ रोड पर सुरेंद्र, विकास और अरुण कुमार रस्तोगी की 20 हजार वर्ग मीटर और नेशनल हाईवे पर अठसैनी में अफसार अली की दस हजार, होटल ली ग्रांड के बराबर में दिनेश, मांगेराम और महीपाल की 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अवैध रुप से प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को कुल मिलाकर 9 कॉलोनियों पर 61 हजार वर्ग मीटर भूमि पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। यदि कोई बिना मानचित्र इन कॉलोनियों में निर्माण कराता है, तो उस पर सिलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed