फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda denied gda proposal

Hapur News: एचपीडीए ने खारिज किया जीडीए का प्रस्ताव

Mon, 11 Aug 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 11 Aug 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
hpda denied gda proposal
हापुड़। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हापुड़ जिले के 16 गांवों के अपने अधिकार क्षेत्र शामिल करने के प्रस्ताव को एचपीडीए (हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण) ने खारिज कर दिया है। एचपीडीए ने इन गांवों को देने से इन्कार करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। वहीं धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है।
विज्ञापन

शासन ने 2011 में हापुड़ को जिला बनाने के साथ ही तीन तहसीलें बना दीं। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण जिला बनने के पहले से ही प्रथक है। प्राधिकरण में आसपास के ऐसे गांवों को भी इसमें शामिल कर दिया गया था जो गाजियाबाद जिले में पड़ते हैं। इसमें मोदीनगर क्षेत्र के पांच गांव और पिलखुवा क्षेत्र के 16 गांव भी एचपीडीए को मिले, लेकिन अब पिछले कुछ सालों में मसूरी से सटे गांवों को जीडीए की सीमा में शामिल करने की मांग उठ रही है। जीडीए ने 16 गांवों को अपने अधिकार में लेने का प्रस्ताव भी बना लिया और बोर्ड बैठक में रखने की तैयारी कर ली, लेकिन एचपीडीए ने इसे खारिज कर दिया है। वहीं, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने भी इसका विरोध किया है। धौलाना विधायक का कहना है कि ये 16 गांव हापुड़ का हिस्सा हैं। यहां के लोगों को हापुड़ आने में 10 मिनट का समय लगता है, जबकि जीडीए में पहुंचने में एक घंटा। ऐसे में जनहित में भी इन गांवों को एचपीडीए में रखा जाना चाहिए। इस संबंध में मंडलायुक्त को भी अवगत कराकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोट -
हम लगातार अपने क्षेत्र का विस्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा प्राधिकरण छोटा है। जीडीए के प्रस्ताव को खारिज करते हुए पर हमने आपत्ति दर्ज करा दी है। - डॉ. नितिन गौड़, उपाध्यक्ष एचपीडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ के इन गांवों को शामिल करने का है प्रस्ताव
मसूरी (गंगा कैनाल के पूर्व एवं पश्चिम का संपूर्ण क्षेत्र), नाहल, मोहउद्दीनपुर डबारसी, निडोरी, मसौता, शामली, अफसरशाहपुर, अतरौली, अव्वलपुर, जोया, कनकपुर, औरंगाबाद दतेड़ी, मुकिमपुर, ईशकनगर, नहाली, नंगौला अमिरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed