फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एसडीएम ने भूमि आवंटी और नगर पालिका को दिया नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पिलखुवा में तीन सितारा होटल की भूमि पर बना कांप्लेक्स। - फोटो : PILAKHWA
भूमि आवंटी और पालिका अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन

होटल की भूमि पर कांप्लेक्स बनाने का मामला -
पिलखुवा। शहर में तीन सितारा होटल की भूमि पर कांप्लेक्स बनने के मामले में जांच तेज हो गई है।
सोमवार को पालिकाध्यक्ष गीता गोयल ने एसडीएम को मामले से जुड़े सभी अभिलेख सौंप दिए। एसडीएम ने अब भूमि आवंटी और पालिका के अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक जुलाई को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।

पिलखुवा में सरकार की संगठित विकास योजना के अंतर्गत करीब दो दर्शक पूर्व शैलेष फार्म कॉलोनी को आवासीय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में विकसित किया गया था। योजना के तहत हाईवे किनारे रोडवेज बस स्टैंड के पास करीब 3247 वर्गमीटर भूमि तीन सितारा होटल के लिए रेलवे रोड निवासी एक फर्म के प्रोपराइटर के नाम आवंटित की गई थी। आरोप है कि आवंटी ने पालिका के अधिकारियों की मिलीभगत से होटल की भूमि को टुकड़ों में बेच दिया। इसी के चलते 836.40 वर्गमीटर भूमि पर कांप्लेक्स बना दिया गया है। खुलासा होने पर पालिकाध्यक्ष ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। जिस पर शासन ने संज्ञान लते डीएम से मामले की रिपोर्ट तलब की। डीएम ने इस मामले में जांच अधिकारी एसडीएम धौलाना को बनाया है। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि होटल की भूमि पर कांप्लेक्स बनने के मामले में पालिकाध्यक्ष गीता गोयल के बयान दर्ज किए गए हैं। उनके द्वारा मामले से संबंधित अभिलेख भी जमा कराए गए हैं। मामले में जमीन का बैनामा करने वाले रेलवे रोड निवासी सुरेश कुमार के अलावा नगर पालिका अधिकारियों को नोटिस भेजकर एक जुलाई को संबंधित दस्तावेजों के साथ कार्यालय में तलब किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed