{"_id":"601aeb7e8ebc3e4b5e2a0b68","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd213111434","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिजारसी टोल पर खड़े कैंटर में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिजारसी टोल पर खड़े कैंटर में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
कैंटर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिजारसी टोल पर खड़े कैंटर में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
पिलखुवा। दिल्ली से जींस का कपड़ा लेकर अमरोहा जा रहे कैंटर में छिजारसी टोल पर मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई।
कैश लेन में खड़े कैंटर में अचानक लगी आग से अफरातफरी का माहौल बन गया। चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई तथा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास कि या। वहीं सूचना पर थोड़ी देर बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कपड़ा जलकर राख हो चुका था।
जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव सिहाली निवासी जावेद जींस की सिलाई कराने का काम भी करता है। जावेद के कैंटर पर हसनपुर निवासी अनीस अहमद भी चालक की नौकरी करता है। मंगलवार को अनीस अहमद दिल्ली से जींस का कपड़ा लेकर अमरोहा जा रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही कैंटर छिजारसी टोल की कैश लेन में पहुंचा तभी कैंटर के इंजन से चिंगारी उठनी शुरू हो गई। चालक तब तक समझ पाता आग ने गाड़ी को चपेट में ले लिया। चालक व परिचालक ने कैंटर से कूदकर जान बचाई । टोल कर्मियों ने राहगीरों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग तब तक विकराल रुप ले चुकी थी। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। थोड़ी देर बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
छिजारसी टोल पर जिस कैश लेन में कैंटर में आग लगी वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कैंटर के पीछे जितने भी वाहन थे उन्हें दूसरी लेन से गुजारा गया। आनन फानन में कैश लेन को बंद करना पड़ा। टोल कर्मचारियों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझने के बाद कैंटर को मौके से हटाकर कैश लेन को चालू कराया गया।
विज्ञापन
पिलखुवा फायर स्टेशन प्रभारी बिजेंद्र कुमार पवार ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि स पर काबू पाने के लिए दो दमकल विभाग की गाड़ियों के अलावा टोल पर मौजूद आग बुझाने के यंत्रों का भी इस्तेमाल करना पड़ा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।