फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car rams into rear of stationary bus; five injured.

Hapur News: खड़ी बस में पीछे से भिड़ी कार, पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Car rams into rear of stationary bus; five injured.
सिंभावली में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
सिंभावली। नेशनल हाईवे 09 पर गांव खुड़लिया के पास बृहस्पतिवार को खड़ी बस में पीछे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसे में कार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक और एक किशोर की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार निजी बस दिल्ली से उत्तराखंड के बनवसा जा रही थी जो पहले से ही किसी वाहन से हादसा होने के बाद बस एनएच 09 पर खुड़लिया के पास खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। कार को गौरव लांबा निवासी सेक्टर 41, अगापुर गांव, थाना सेक्टर 39 नोएडा चला रहे थे। कार में नेपाल के कंचनपुर जनपद के बेलजाड़ी गांव निवासी बिशन सिंह अपने बच्चों रोहित, विशाखा और अनिल के साथ दिल्ली से नेपाल जा रहे थे। हादसे में गौरव लांबा, बिशन सिंह, रोहित, विशाखा और अनिल घायल हुए। सूचना मिलने पर सिंभावली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिखेड़ा भिजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल गौरव लांबा और अनिल को मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि मौके पर पुलिस टीम ने सभी को रेस्क्यू किया और अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed