{"_id":"6a9b27e13e3f5ff16b0e565b","slug":"registrations-will-continue-until-tomorrow-the-merit-list-will-be-released-after-the-7th-hapur-news-c-135-1-hpr1002-147773-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कल तक होंगे पंजीकरण सात के बाद आएगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कल तक होंगे पंजीकरण सात के बाद आएगी मेरिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक में प्रवेश को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार तक चलेगी। सात सितंबर के बाद वरियता सूची जारी होगी। इसमें वंचित छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा।
स्नातक, परास्नातक के कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। तीन मेरिट से छात्रों को प्रवेश दिए जा चुके हैं। कॉलेजों में दस से 20 फीसदी सीटें ही शेष बच रही हैं। विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्र जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें पंजीकरण का अवसर दिया है। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है, पोर्टल पर छह सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिन छात्रों के पंजीकरण में कोई त्रुटि है तो वह भी इसमें सुधार कर सकते हैं।
सात सितंबर तक कॉलेज डाटा अपलोड कर देंगे। इसके बाद वरियता सूची जारी होगी। इस वरियता सूची के साथ ही कॉलेजों में सीटें भी बढ़ाई जा सकती हैं। सभी कोर्सों में 33 फीसदी सीटें बढ़ाने की तैयारी है। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि छह सितंबर तक पोर्टल खुला रहेगा।