फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Adulterators have changed their route; vehicles are now passing through villages bordering Bulandshahr and Meerut.

Hapur News: मिलावटखोरों ने बदल लिया रास्ता, अब बुलंदशहर-मेरठ से लगे गांवों से होकर निकल रहीं गाड़ियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Adulterators have changed their route; vehicles are now passing through villages bordering Bulandshahr and Meerut.
हापुड़। मिलावटी पनीर, क्रीम और दूध के खिलाफ खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई तेज होने के बाद अब मिलावटखोरों ने भी अपना रास्ता बदल लिया है। हापुड़ से होकर दिन और रात के समय निकलने वाली संदिग्ध गाड़ियों की निगरानी बढ़ने के बाद अब मिलावटखोर बुलंदशहर और मेरठ की सीमा से लगे गांवों के रास्ते दिल्ली-गाजियाबाद के क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों को इस संबंध में इनपुट मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मेरठ और बुलंदशहर के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में मिलावटी पनीर, क्रीम और मावा मिलने के बाद विभाग की ओर से शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों और सीमावर्ती रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पहले मिलावटखोर एनएच-09, एनएच-334 और अन्य मुख्य मार्गों से होकर इन खाद्य पदार्थों की गाड़ियां निकालते थे, लेकिन जांच और चेकिंग बढ़ने के बाद अब गांवों के रास्ते वाहन निकाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की जानकारी के इनपुट हापुड़ बुलंदशहर बॉर्डर के गांवों से मिले हैं। देर रात में इन गांवों से वाहनों के गुजरने की जानकारी मिली है। इन रास्तों से गाड़ियों की आवाजाही होने के कारण विभाग के सामने निगरानी का दायरा बढ़ाने की चुनौती भी है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई में सामने आया है कि असली दूध की पर्याप्त उपलब्धता के बिना ही वनस्पति घी, स्टार्च और दूध पाउडर से पनीर, मावा व क्रीम तैयार की जा रही है। जिन इकाइयों पर कार्रवाई की गई है, उनके पास किसी भी प्रकार का कोई लाइसेंस, खरीद और बिक्री का कोई स्टॉक तक मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग --
मामले को गंभीरता से लेते हुए हापुड़ के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुलंदशहर और मेरठ के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क किया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और खाद्य पदार्थों की आवाजाही की जानकारी साझा करने के साथ संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाने की तैयारी है। इसके अलावा गांवों के रास्तों पर पुलिस चेकिंग और विभागीय टीम के साथ भी स्थायी रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग डीएम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा का कहना है कि जिले में मिलावटी पनीर, मावा और क्रीम की इकाइयों पर कार्रवाई के बाद अब मिलावटखोरों ने दूसरे रास्ते चुन लिए हैं। इसलिए बुलंदशहर और मेरठ के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। साथ ही दिल्ली की ओर से जाने वाले गांवों के रास्तों पर भी रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाकर वाहनों की जांच की मांग विभाग ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed