फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चोरो ने बीतीरात महिला दरोगा के घर धावा बोल लाखों की नगदी एवं आभूषण किए चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली पुलिस की महिला दरोगा के घर से लाखों की नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। दिल्ली पुलिस में तैनात महिला दरोगा के बंद मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। घटना के दौरान महिला दरोगा अपने पिता के साथ दिल्ली में थी वहीं मां व भाई कोरोना पॉजिटिव होने के चलते पिलखुवा के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। हालांकि चोर गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की व सीसीटीवी फुटेज लेकर चोरों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित भोलापुरी कॉलोनी शहर की सबसे पॉश कॉलोनी हैं। भोलापुरी निवासी अमरपाल सैनी किसान है। उनकी बेटी चंचल सैनी दिल्ली पुलिस में दरोगा है। पिछले कुछ समय से वह अपनी बेटी चंचल सैनी के साथ दिल्ली में रह रहे थे। वहीं उनकी पत्नी पत्नी कृष्णा देवी और पुत्र दीपांशु कोरोना संक्रमित होने के चलते गत 26 जुलाई से पिलखुवा के एक मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन हैं। तभी से उनके मकान पर ताला लगा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना अमरपाल सैनी के भाई मनोज को दी। सूचना मिलने पर मनोज, उनकी पत्नी किरण एवं अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। बाद में चोरी की सूचना दिल्ली पुलिस में दरोगा चंचल सैनी को दी गई। चंचल सैनी ने बताया कि चोर अलमारी में रखी लाखों की नकदी व जेवर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके अतिरिक्त फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कॉलोनी वासियों का कहना है कि यह घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दो चोर नजर आ रहे हैं। जिनमें से एक की पहचान कर ली गई है। चोरी की इस घटना से लोगो में भारी रोष हैं। लोग पुलिस पर रात को गश्त नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी एवं अन्य माध्यमों से जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed