फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: जानलेवा हमले के चार दोषियों को 10-10 वर्ष के कारावास की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जानलेवा हमले के चार दोषियों को 10-10 वर्ष के कारावास की सजा
विज्ञापन

हापुड़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश ने दोषियों को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 40-40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णागंज के रहने वाले मोहम्मद निसार ने 21 सितंबर 2014 को थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उसने कहा कि उसका भतीजा धारा 308 में दर्ज एक मुकदमे में जब्बार व गफ्फार के खिलाफ गवाह था। इसरार की 22 सितंबर 2014 को एडीजे कोर्ट में गवाही होनी थी। 21 सितंबर 2014 को मोहम्मद निसार घर पर बैठकर अपनी भाभी सायरा से बातचीत कर रहा था। इस दौरान नई आबादी के रहने वाले जब्बार, गफ्फार, अलाउद्दीन और मोबीन हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस गये। आरोपियों ने हत्या के इरादे से पीड़ित पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गोली लगने से उनका भतीजा इसरार घायल हो गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य हमले में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जब्बार, गफ्फार, अलाउद्दीन और मोबीन के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में मामले के आरोप पत्र प्रस्तुत किए। मामले में उनके द्वारा प्रबल पैरवी करते हुए अभियोजन की तरफ से दस गवाह न्यायालय में पेश किये। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य भी पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला जज रविंद्र कुमार प्रथम ने आरोपी जब्बार, गफ्फार, अलाउद्दीन और मोबीन को हत्या के प्रयास करने का दोषी करार देते हुए दस-दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 40-40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की 75 प्रतिशत धनराशि वादी पक्ष को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed