फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: युवक को डंडों से पीटा, पांच जगह से टूटी हड्डी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
युवक को डंडों से पीटा, पांच जगह से टूटी हड्डी
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में चार लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। युवक की पांच जगह से हड्डी टूटी है। पीड़ित की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मोहल्ला पन्नापुरी निवासी मधु तेवतिया ने बताया कि दस जनवरी को उसका पुत्र तुषार घर से जिम जाने के लिए निकला था। रास्ते में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता निवासी भानू, कोतवाली नगर क्षेत्र के कन्हैयानगर निवासी अरुण जेटली, प्रियांशु उर्फ बब्बू और थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावली निवासी निशांत ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज की। आरोपी किसी पुराने विवाद को लेकर उससे रंजिश मानते थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके पुत्र पर हमला कर दिया। इस कारण से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी पांच जगहों से हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं गुप्तांगों पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। मारपीट में पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। लोगों ने उसे बमुश्किल आरोपियों से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed