{"_id":"60ca479d8ebc3e32ba17336d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd220581342","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के सिर पर डंडा मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के सिर पर डंडा मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के सिर पर डंडा मारकर किया घायल
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवचरनपुरा निवासी किसान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने सिर पर डंडे से वार कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला शिवचरनपुरा निवासी किसान मूलचंद ने बताया कि 12 जून की रात मोहल्ला निवासी कंछिद, मोंटी, रिंकू व बंटी से उसकी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी और सिर पर डंडे से वार कर हत्या का प्रयास किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि उक्त सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।