फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

उधार दी रकम मांगने पर युवक की गोली मारकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उधार दी रकम मांगने पर युवक की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। उधार दिए रुपये वापस मांगने पर दोस्त ने युवक की जान ले ली। युवक द्वारा अपने दोस्त को 40 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसका वह तगादा कर रहा था। इन्हीं रुपयों को देने के लिए आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया था और चितौली रोड पर एक ट्यूबवेल के पास धोखे से पीछे से सिर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला पुरानी चुंगी निवासी शराफत अली के पुत्र सलमान (25) ने मोहल्ला करीमपुरा निवासी अपने दोस्त साहिल को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय से वह रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा था। सलमान द्वारा लगातार उस पर रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शराफत अली ने बताया कि शुक्रवार देर शाम साहिल ने रुपये लौटाने की बात कहते हुए फोन कर सलमान को अपने पास बुलाया था। सलमान अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर घर से चला गया, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। देर रात उसका फोन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव चितौली मार्ग स्थित एक खेत के पास युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस सूचना दी। शव की शिनाख्त सलमान के रूप में हुई।
सलमान के सिर के पिछले हिस्से में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। सलमान पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और कुछ महीने पहले ही उसकी शादी बुलंदशहर से हुई थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी डॉग स्वायड के साथ मौके पर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सलमान की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, बाइक, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खोका बरामद कर लिया है। आरोपी ने मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था और तमंचा भी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों से बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed