{"_id":"5ff0b7508ebc3e3dcf01def0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2112637114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टीबी जांच का दूसरा चरण शुरू, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टीबी जांच का दूसरा चरण शुरू, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में टीबी जांच का दूसरा चरण शुरू, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
हापुड़। कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय से टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत टीबी खोज अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया। दस दिन तक चलने वाले इस अभियान में तीन लाख की आबादी से मरीजों को तलाशा जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा देश को टीबी मुक्त करना है। इसी क्रम में अभियान चलाकर मरीजों को तलाश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी का दूसरा चरण 10 दिन तक जारी रहेगा। सैंपल एकत्र करने के लिए 98 टीमें गठित कर दी गई हैं। बताया कि जिले की तीन लाख आबादी से मरीजों को खोजा जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 18 सुपरवाइजर और चार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो फिल्ड में नजर रखेंगे। इस दौरान रैली निकालकर टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। मौके पर डॉ. योगेेश गुप्ता, सुशील कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।