फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

29 सितंबर से जिले में होगी प्रदेश स्तरीय योगासन प्रूतियोगिता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
29 सितंबर से जिले में होगी प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता
विज्ञापन

हापुड़। उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से करीब एक हजार योगा साधक और 200 योग शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी रविवार को एलएन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित हापुड़ योग एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश सचिव डॉ. यश पाराशर ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था 37वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता को हापुड़ जिले में आयोजित करा रही है। इसमें केंद्र व प्रदेश स्तर के अनेक मंत्री व योग से जुड़े विख्यात प्रतिभाएं समय समय पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से गुरु पवन सिन्हा वह पद्मश्री योगीराज भारत भूषण महाराज का सानिध्य मिलेगा
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश से आई 101 कन्याओं का मातृशक्ति कन्या पूजन हापुड़ की वैश्य महिला सेवा समिति द्वारा किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से डॉ. संजीव बालियान सह पत्नी मुख्य यजमान के रूप में कन्या पूजन करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए योग एसोसिएशन की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से योग उत्सव 2019 का सर्व व्यवस्था प्रमुख पुनीत गर्ग को बनाया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विकास कश्यप, सचिव राजकुमार वर्मा, विकास तोमर, कमल सिंह, राहुल राज, रोशनी प्रजापति, मनप्रीत खेरा, मोहित शर्मा, राहुल कुमार, रोहन गुप्ता, निशा त्यागी, दीपांशु गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed