{"_id":"601d91778ebc3ed26f7ce3d3","slug":"hapur-news-garh-news-gbd213226629","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोतस्कर पकड़े, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोतस्कर पकड़े, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोतस्कर पकड़े, एक फरार
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी में संलिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल भी हुआ। वहीं उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। गोतस्करों के कब्जे से एक गोवंश, दो तमंचे, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
सिंभावली थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ पवन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बड्ढा नहर पुल के पास जंगल में दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि तीन तस्कर गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके से पुलिसकर्मियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया। मौके से पुलिस को दो तमंचे, कारतूस, बाइक, छुरे समेत गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वहीं एक जीवित गोवंश भी मिला है। पूछताछ में घायल गोतस्कर ने अपना नाम आकिल निवासी गांव वैठ बताया है। दूसरे बदमाश ने अपना नाम अफजाल निवासी गांव हरौड़ा बताया। जबकि अपने फरार साथी का नाम मुन्नू निवासी गांव वैठ बताया है। बताया कि वह निराश्रित गोवंशों को ले जाते हैं। कार्यवाहक एसओ लाखन सिंह ने बताया कि तीनों गोतस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।