फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur: Illegal arms manufacturing factory found running in the forest near railway station one arrested with illegal weapons

हापुड़: रेलवे स्टेशन के पास जंगल में चलती मिली अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, एक गिरफ्तार

Thu, 13 Jan 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 13 Jan 2022 09:06 PM IST
सार

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बुधवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर में अवैध हथियारों को बनाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा।

विज्ञापन
Hapur: Illegal arms manufacturing factory found running in the forest near railway station one arrested with illegal weapons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात आवास विकास रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एक खंडहर में चल रही अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मेरठ के गांव राधना निवासी एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बुधवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर में अवैध हथियारों को बनाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके से पुलिस ने 12 तमंचे, एक पौनिया, दो देसी रिवाल्वर व अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज हैं छह मुकदमे

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव राधना निवासी इंतजार उर्फ इंतू के रूप में हुई है। फरार आरोपी गांव राधना निवासी अकरम है। पकड़े गए आरोपी पर छह मुकदमे दर्ज हैं। वह इस धंधे में लंबे समय से लिप्त था। ये लोग अराजक तत्वों को 5-10 हजार की कीमत के बीच असलाह बेचते थे। दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, अमरोहा सहित आसपास के कई जनपदों में हथियारों की तस्करी की जाती थी। पुलिस फरार आरोपी सहित गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed