फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga's water level stabilized

Hapur News: गंगा का जलस्तर हुआ स्थिर, किसानों ने ली राहत की सांस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level stabilized
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण पिछले चार दिन से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। बुधवार को बिजनौर बैराज से पानी डिस्चार्ज नहीं हुआ है। इससे गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। जलस्तर स्थिर होने से खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ब्रजघाट में पालिका ने बैरिकेडिंग लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पालेज की फसल और गंगा तट पर हो रही फसल में भूटान होने कारण नुकसान तो हुआ है। लेकिन अब जलस्तर स्थिर होने से जल गांवों के संपर्क मार्गों तक नहीं पहुंचेगा। किसानों ने कहा कि जब जल गांवों में पहुंच जाता है, तो लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। रास्तों पर दो फीट ऊंचा पानी और फसलें भी जलमग्न हो जाती हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष अनुसार बुधवार में कोई डिस्चार्ज नहीं हुआ है। गंगा का जलस्तर 198.50 सेंटीमीटर है। यदि जल स्तर में बढ़ोतरी होती है, तो तहसील प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि जल स्तर स्थिर है, लगातार सिंचाई विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। यदि बैराज से जल छोड़ा जाता है, तो जल स्तर बढ़ेगा, फिलहाल कोई परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article