{"_id":"68470bbaae7f2bab4d0d674e","slug":"fake-id-send-video-hapur-news-c-306-1-gha1001-115279-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फर्जी आईडी से भेजे अश्लील वीडियो और मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फर्जी आईडी से भेजे अश्लील वीडियो और मैसेज
Mon, 09 Jun 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। कॉलोनी निवासी महिला के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना लिया। उसके बाद महिला के बेटे का फोटो लगाकर लोगों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेज दिए। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले जानकारी हुई कि उनके नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आईडी बनाई हुई है। आईडी की डीपी पर उसके बेटे का फोटो भी लगाया हुआ है। बताया कि आरोपी लोगों को अश्लील कमेंट और वीडियो, फोटो भेज रहा है। इस बारे में कई परिचितों ने फोन कर उसे जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने भी वह आईडी चेक की। आरोपी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।