फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   eye flu infection increases

Hapur News: आई फ्लू का प्रकोप, अस्पतालों में भेजीं 25 हजार आई ड्रॉप

Mon, 24 Jul 2023 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
eye flu infection increases
हापुड़-पिलखुवा। बारिश के बाद शहर से गांवों तक आई फ्लू फैल गया है। हर घर में मरीजों की भरमार है, अस्पतालों की ओपीडी तीन गुना तक बढ़ गई हैं। नेत्र विभाग में 80 फीसदी मरीज आई फ्लू के ही आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में 25 हजार आई ड्रॉप भेजी गई हैं। मेडिकल स्टोरों पर भी इन दवाओं की मांग काफी बढ़ी है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल आनंद ने बताया कि आई फ्लू एक वायरल रोग है, जो एक से दूसरे में तेजी से फैलता है। इन दिनों आई फ्लू के केस बढ़े हैं, आंखों में जलन के साथ चेहरे पर भी सूजन बन रही है। इलाज में लापरवाही घातक साबित हो सकती है। हालांकि समय से इलाज पर पांच से सात दिन में मरीज पूरी तरह ठीक हो रहा है। इस समय हालत यह है कि नेत्र रोग विभाग में 80 प्रतिशत आई फ्लू के मामलों की है। हर दूसरा मरीज अपने आप को आई फ्लू से परेशान बता रहा है। पिछले एक सप्ताह में नेत्र रोग विभाग में 1254 मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं। प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी भी ऐसे मरीजों से भरी पड़ी हैं। अब गांवों में भी यह रोग देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



यह है आई फ्लू

आई फ्लू में आंखों में जलन होती है। आमतौर पर यह एक एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है। कई मामलों में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। श्वसन तंत्र या नाक-कान अथवा गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी चपेट में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह हैं लक्षण

*आंखें लाल होना, पानी आना
* आंखों में तेज जलन होना

* पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना

* आंखों में चुभन होना और सूजन आना

* आंखों में खुजली होना



ये हैं बचाव के उपाय

* हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें।

* आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें।

* आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं।

* किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।

* आंखों पर बार-बार हाथ नहीं लगाएं।

* अगर संक्रमित आंख को छुएं, तो हाथ अच्छे से साफ करें।

* गंदगी और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

* संक्रमित व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाएं न ही उसकी वस्तुओं को छुएं
* इस सीजन में स्विमिंग से बचें।

* आई फ्लू से प्रभावित बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाए

कोट -
सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। इस बीमारी को लेकर घबराए नहीं, सिर्फ सावधान रहें। दवाओं से बीमारी आसानी से ठीक हो रही है। स्कूलों में भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।

कोट-
एक सप्ताह से अस्पताल की ओपीडी में 300 पार कर गई है। जिसमें से रोजाना 50 से 60 मरीज आई फ्लू से ग्रस्त अस्पताल पहुंच रहे है। चिकित्सक दवा के साथ उपाय भी बता रहे हैं। - डॉ. शेखर सिंह, प्रभारी पबला रोड सीएचसी पिलखुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed