{"_id":"655b93ecf9d2ae02e208c626","slug":"eve-teasing-with-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5043-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक सवार मनचलों ने छात्रा का दुपट्टा खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक सवार मनचलों ने छात्रा का दुपट्टा खींचा
Mon, 20 Nov 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर बाइक सवार मनचलों ने सरेराह छात्रा का दुपट्टा खींच लिया। इतना ही नहीं आरपियों ने बात न करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री नगर के एक कॉलेज में एमए की छात्रा है। रविवार को छात्रा अपनी बहन के साथ दिल्ली रोड स्थित साइबर कैफे पर परीक्षा फार्म भरने गई थी। वहां से लौटते समय बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर से दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ग्रीन वैली के पास पहुंचने पर बाइक सवार युवकों ने छात्रा का दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर मांगकर उससे बात करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में फुरकान व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।