{"_id":"64a05ba25df2fa48380c4517","slug":"entry-in-khatu-shyam-mandir-hapur-news-c-135-1-hpr1001-725-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खाटू श्याम मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खाटू श्याम मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की अपील
Sat, 01 Jul 2023 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। श्रीचंडी मंदिर के साथ अब मंडी पाटिया स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी श्रद्धालुओं से मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील की गई है। कमेटी की तरफ से मंदिर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहा है।
कमेटी की ओर से चस्पा नोटिस व पोस्टर में अपील की गई है कि मंदिर में छोटे कपड़े, हाफ पैंट, मिनी टॉप, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर परिसर में प्रवेश न करें। मंदिर आत्ममंथन का स्थान है, मनोरंजन का नहीं। श्रद्धालु यदि मंदिर में पूजा के लिए आए तो भारतीय परंपरा के अनुसार कपड़े पहने। श्री श्याम भक्त मंडल कमेटी के मंत्री गोरी शंकर सिंहल ने बताया कि हमारी संस्कृति और सभ्यता सबसे प्राचीन है। इसमें कपड़ों का विशेष महत्व बताया गया है, मर्यादित वस्त्र पहनकर ही हमें मंदिर परिसर में आना चाहिए, सभी श्रद्धालुओं को इसमें अपना सहयोग देना चाहिए। वहीं, नियमित रूप से मंदिर जाने वाली श्रद्धालु ललिता, सुशीला, दिनेश, सूरज ने कहा कि मंदिर परिसर में मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की पहल सराहनीय है। सभी को इसमें सहयोग देना चाहिए और मंदिर जैसे पवित्र स्थानों पर मर्यादित कपड़े पहनकर ही प्रवेश करना चाहिए।