{"_id":"6855987f2f928bcb460acf79","slug":"dig-kanvad-yatra-meeting-hapur-news-c-135-1-hpr1001-126201-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकुशल निपटाएं कांवड़ यात्रा : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकुशल निपटाएं कांवड़ यात्रा : डीआईजी
Fri, 20 Jun 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रेंज के डीआईजी ने कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार शाम कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कार्यालय में बैठक की। उन्होंने जिले में कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के साथ अभी से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। टोल कर्मियों व स्टाफ के साथ बैठ कर बताया जाए कि कांवड़ यात्रा के दौरान टोल मांगने को लेकर कोई विवाद न हो। सोशल मीडिया सेल को एक्टिव रखें और अफवाहों का तत्काल राजपत्रित अधिकारी द्वारा खंडन किया जाए। डीजे की ऊंचाई तथा चौड़ाई एवं बिजली के तारों का ढीले होना मुख्य समस्या रहती है, इसके लिए थाना स्तर पर बैठक कर ली जाए और संबंधित लोगों को दिशा-निर्देश दें। कांवड यात्रा के दौरान मोहर्रम और जगन्नाथ यात्रा का आयोजन होना है, इसके लिए कानून व्यवस्था बेहतर रखी जाए। बैठक में एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
विज्ञापन