फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotees dance on the hymns of Bholenath and Parvati

Hapur News: भोलेनाथ और पार्वती के भजनों पर झूमें भक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on the hymns of Bholenath and Parvati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली।
शिव मंदिर में शनिवार रात शिवरात्रि पर्व पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भगवान भोलेनाथ और पार्वती के भजनों पर भक्तों जमकर नृत्य किया।

प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गांवों से भक्त एकत्र हुए। जिन्होंने ढोलक की थाप पर भगवान शिव का गुणगान किया। उदित गोयल ने बताया कि इसी वर्ष मंदिर में खाटू श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई गई है। जिसके चलते खाटू श्याम की विशेष आरती भी की गई। सभी भक्तों ने भगवान का गुणगान करते हुए क्षेत्र की खुशहाली, अपने-अपने परिवारों की सभी संकटों से रक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। कीर्तन और मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे एएसपी मुकेश मिश्रा, थाना प्रभारी संजय पांडे को आयोजन समिति ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कल्पना गोयल, प्रवीन वर्मा, विकास गोयल, भूपेन्द्र शर्मा, देवेंद्र कुमार, संजय कंसल, चांदतारी देवी, मोनिका, चंद्रशेखर, सुरेंद्र कबाडी, शोभित, सूरज जायसवाल, अंकुर, जितेंद्र कुमार समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed