{"_id":"6633c64bd71e1edb8505307b","slug":"dead-body-found-of-a-lady-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110168-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुबारिकपुर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुबारिकपुर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव
Thu, 02 May 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 02 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में विवाहिता रेखा (32) का शव अर्धनग्न हालत में घर के आंगन में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। वहीं, परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फिलहाल आत्महत्या की आशंका जता रही है।
मुबारिकपुर निवासी जयसिंह की पुत्री रेखा की शादी करीब 13 साल पहले क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी कृष्ण कसाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रेखा पति के साथ अपने मायके मुबारिकपुर में एक अलग मकान में रहने लगी। उसके साथ उसका भाई सोनू भी रहता था। शादी के बाद उसके दो पुत्र हुए। बड़ा पुत्र 12 साल और छोटा दस साल का है। पति कृष्ण नोएडा में एक दूध कंपनी की गाड़ी चलाता है। जबकि उसका भाई कुचेसर चौपला स्थित एक दूध की डेयरी पर काम करता है।
घर में बुधवार की रात को रेखा और उसके बच्चे थे। जबकि पति और भाई काम पर गए हुए थे। रात को करीब 12 बजे रेखा का भाई सोनू घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के आंगन में अमरूद के पेड़ पर रेखा का शव लटका हुआ है। रेखा के ऊपरी हिस्से पर ही कपड़े थे। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसने अपने जीजा व अन्य परिजन व ग्रामीणों को जानकारी दी। सुबह करीब चार बजे पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को बुलाया। इसके अलावा मृतक के भाई, पति व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला
फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या की दृष्टि से देख रही है। लेकिन परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। मृतका की पति से करीब नौ बजे करीब 15 मिनट फोन पर बात हुई थी। जिसमें वह पूरी तरह से सामान्य थी। भाई ने भी किसी प्रकार के विवाद की पुष्टि नहीं की। वहीं छोटे से पेड़ पर अर्धनग्न हालत में शव का लटका होना भी असामान्य घटना की ओर इशारा कर रहा है।