फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   child stampeded when parents asked for studies.

पढ़ाई को डांटने पर छात्र घर से भागा

Fri, 26 Feb 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
child stampeded when parents asked for studies.
सिखैडा गांव में स्कूल न जाने और पढ़ाई न करने पर पैरेंट्स ने बेटे को डांट दिया। इस डांट-फटकार से क्षुब्ध छात्र घर छोड़कर भाग गया। हालांकि काफी तलाश के बाद छात्र बृजघाट में मिला तो परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के सिखैड़ा गांव निवासी मुनेशा त्यागी का बेटा कपिल सिंभावली स्थित आरएसएम इंटर कॉलेज 11वीं क्लास में पढ़ता है। स्कूल न जाने पर परिजनों ने कपिल को बृहस्पतिवार दोपहर बुरी तरह डांट दिया।
विज्ञापन


डांट फटकार से क्षुब्ध होकर कपिल त्यागी शाम को अचानक लापता हो गया। घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की।

शुक्रवार सुबह कपिल ने अपने एक क्लास मेट के पास कुछ रुपये मंगाने के लिए फोन किया। उसे दोस्त ने तत्काल उसके घर पर जाकर सूचना दे दी।

जानकारी मिलते ही परिजन बृजघाट में पहुंच गए और रास्ते में खड़ा कपिल उनका मिल गया। परिजनों बच्चे को किसी तरह समझा-बुझाकर घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed