{"_id":"584d7f164f1c1b3d7f2c361d","slug":"angry-people-put-the-jam-on-tehsil-intersection-police-chased","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला पंचायत की नवनिर्मित मार्केट में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर भड़के लोगों ने तहसील चौराहे पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़कर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवाया। पुलिस और प्रशासन द्वारा नई प्रतिमा लगवाए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
जानकारी के अनुसार फ्री गंज रोड स्थित जिला पंचायत की नवनिर्मित मार्केट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। शनिवार रात कुछ असमाजिक तत्वों ने जाल का ताला तोड़कर प्रतिमा खंडित कर दी। रविवार सुबह प्रतिमा खंडित होने की जानकारी पर मौके पर काफी संख्या में दलित समाज के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में तहसीलदार सुभाष सिंह, एएसपी रामनयन यादव, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर और थाना प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पहले प्रतिमा की मरम्मत कराने का कार्य शुरू कराया, इस पर लोगों ने नई प्रतिमा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
नई प्रतिमा लाने में देरी होने पर लोग हंगामा करने लगे और तहसील चौपला पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। साथ ही एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हालांकि देर शाम उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में अधिवक्ता अनिल आजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है, जल्द ही नई प्रतिमा लगवा दी जाएगी।
मौके पर पहुंचे सभी पार्टियों के नेता
प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर विधायक गजराज सिंह, सपा नेता अनिल आजाद, बसपा नेता सुनील पटवारी, सपा नेता रामपाल सिंह व अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंच गए। इस दौरान सपा नेता तेजपाल प्रमुख के एक विवादित बयान से लोग भड़क गए। हालांकि, मौके पर मौजूद नेताओं के समझाने पर लोग शांत हो गए।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने पर बसपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने बताया कि असामजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित कर माहौल खराब करने की कोशिश की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने प्रतिमा को बीच मार्केट में कराने, मार्केट का नाम डॉ. अंबेडकर के नाम पर रखे जाने और प्रतिमा के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है। सपा छात्रसभा के प्रदेश सचिव सचिन दयाल ने कहा कि बाबा साहब का अपमान कर असामाजिक तत्वों ने अच्छा नहीं किया है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की की है। इस दौरान सोमवीर, रोबिन, विवेक, लोकेश मौजूद रहे।
वहीं, भाजपा नेता विजयपाल आढ़ती और किसान शक्ति जे पार्टी ने भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानी चाहिए। जिससे भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का प्रयास न करे। डॉ. मूलचंद आजाद, योगेेंद्र कुमार, प्रेम शंकर, गीता गौतम, रेनू देवी, मंगत सिंह, हरपाल सिंह मौजूद रहे।