फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बहादुरगढ़ में चोरों ने पांच दुकानों के शटर तोड़े

बहादुरगढ़ में चोरों ने पांच दुकानों के शटर तोड़े

Sat, 23 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में चोरों ने पांच दुकानों के शटर तोड़े
पांच दुकानों के शटर उखाड़े, घेरा थाना
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ गांव में शुक्रवार रात ताबड़तोड़ पांच दुकानों में चोरी की वारदात से व्यवसायियों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं भी व्यवसायियों के पक्ष में खड़े दिखे।

बहादुरगढ़ में शुक्रवार की रात बारिश का लाभ उठाकर चोरों ने पुलिस चौकी के पास स्थित मेन बाजार में स्थित ज्वैलर्स समेत पांच दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। देर रात चोरों ने साईं मोबाइल सेंटर का शटर तोड़कर गल्ले से एक हजार की नकदी, 28 मोबाइल फोन समेत रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल फोन भी निकाल ले गए। वहीं, पड़ोस में स्थित राधिका ज्वैलर्स का शटर तोड़कर दो हजार की नकदी, दो किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। ब्रह्म सिंह के कीटनाशक केंद्र का शटर तोड़कर चोरों ने वहां से भी दो हजार की नकदी समेत नौ हजार रुपये कीमत की दवाएं और छह लीटर कीटनाशक लेकर चले गए। इसके अलावा हरलाल सिंह की खल-चूड़ी की दुकान से पांच हजार की नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। जिसके बाद चोरों ने वीर ब्रह्मसिंह के बीज भंडार का शटर तोड़ा, लेकिन बीज भंडार से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। शनिवार की सुबह ब्रह्म सिंह दुकान पर पहुंचा, तो शटर टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। वहीं मोनू सर्राफ, मोबाईल सेंटर संचालक शीशपाल समेत अन्य दुकानदारों के भी शटर टूटे मिले। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने घटना की सूचना बहादुरगढ़ चौकी में दी। व्यापारियों का आरोप है कि सूचना मिलने के आधे घंटे बाद चौकी पुलिस और करीब एक घंटे बाद सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पांच दुकानों में चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद भीड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष महेश आर्य, अशोक आर्य और व्यापारी अनिल गर्ग भी मौके पर पहुंच गए। फिर सैकड़ों ग्रामीण बहादुरगढ़ पहुंचे और थाने का घेराव कर हंगामा किया। महेश आर्य ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसओ आरके राठी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। जिसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की तहरीर दी। एसओ ने बताया कि चोरों की धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है। थाने का घेराव करने वालों में ब्रह्म सिंह, अनिल गर्ग, राजपाल सिंह, लाला सुभाष, अनिल, मुकेश, नीरज, पवन, भूपेंद्र, इस्लाम, लोकेश समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed