{"_id":"6a96d7251a2cda787f03cdd0","slug":"friend-murdered-by-stabbing-during-a-quarrel-ashram-news-c-340-1-del1011-153009-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: झगड़े में चाकू मारकर दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: झगड़े में चाकू मारकर दोस्त की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी इस्टेट इलाके में वारदात, दोनों के बीच किसी बात पर चल रहा था विवाद
पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईपी इस्टेट इलाके में स्थित धोबी घाट पर हुए झगड़े में शिवम चौहान नाम के युवक ने अपने दोस्त 25 साल के शिवम माथुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के एक अन्य दोस्त और चश्मदीद के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को लोक नायक अस्पताल के पास धोबी घाट इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उसके दोस्त उसे लोक नायक अस्पताल लेकर जा चुके थे। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायल शिवम माथुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जांच में पता चला कि शिवम के शरीर पर चाकू के घाव हैं। पुलिस को अस्पताल में शिवम का दोस्त शिव कुमार गौतम मिला, जिसने बताया कि घटना रात करीब 11.40 बजे रात धोबी घाट इलाके में हुई। उसने पुलिस को बताया कि शिवम माथुर और शिवम चौहान एक साथ समय बिताने के लिए बैठे हुए थे। शिवम और आरोपी के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात इसी बात को लेकर उनके बीच दोबारा झगड़ा हो गया और शिवम चौहान ने शिवम माथुर पर चाकू से कई बार कर दिए। छाती और पेट पर गहरे जख्म होने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोस्त के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटे में उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया मृतक और आरोपी छोटे मोटे काम करते थे और दोस्त थे। जांच में आरोपी के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया है।